RAJGARH: 5 लड़कियां, 3 महिलाएं नदीं में डूबीं, मौत | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इसमें तीन बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। शव की खोजबीन जारी है, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है। घटना राजगढ़ जिले के लिमाचोहान थाना अंतर्गत ग्राम तीतरी में कालीसिंध नदी का है, जहां पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हुई है। 

जानकारी के अनुसार नदी पर नहाने गईं महिलाएं और बच्चे अचानक नदी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू तो किया लेकिन तब अटक डूबने वालों की मौत हो चुकी थी। अभी भी एक महिला का शव बरामद नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि नहाते-नहाते अचानक एक दो लोग डूबने लगे। इसके बाद उन्हें बचाते बचाते सभी एक एक करके नदी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि राजगढ़ जिले में कालीसिंध नदी पर बने कुंडालिया बांध का जलभराव बहुत ज्यादा है। यहां कोई ऐसा कोई बोर्ड भी नहीं लगा है जिससे लोगों को खतरे के बारे में बताया जा सके। मौके पर पहुंची पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

राजगढ़ थाना लीमाचौहान अंतर्गत ग्राम तीतरी के डूबने वालो के नाम।

(1) राधा बाई पति गोवर्धन 29 वर्ष।
(2) रवीना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष।
(3) सुहाना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष।
(4) दुर्गा बाई पति कंवरलाल मेघवाल 35 वर्ष।
(5) सुनील पिता कंवरलाल 11 वर्ष।
(6) किरण बाई पिता कंवरलाल 17 वर्ष।
(7) मुला बाई पिता कंवरलाल 13 वर्ष।
(8) निकिता पिता सिद्धनाथ 9 वर्ष।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!