भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी से माफी मांगे: सुप्रीम कोर्ट | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम (फोटो से छेड़छाड़ करके उसे काल्पनिक रूप देना) बनाकर वायरल करने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी है कि भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी से माफी मांगे तभी जमानत दी जा सकती है। 

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा से कहा दी जा सकती है जमानत पर ममता बनर्जी से माफ़ी मांगे। प्रियंका के वकील ने विरोध किया। कहा कि इससे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर होगा। वकील ने बताया कि लोग भाजपा नेताओं के भी मीम बना रहे हैं। 

किसी का मजाक बनाना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी तभी तक है जब तक किसी दूसरे को परेशानी न हो। कोर्ट ने कहा कि आरोपी सामान्य व्यक्ति नही है राजनैतिक कार्यकर्ता है। प्रियंका, ममता बनर्जी का छेड़छाड़ वाला फ़ोटो शेयर करने के आरोप मे 10 मई से जेल मे हैं।

कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को जमानत दी लेकिन कहा कि रिहाई के बाद बाहर आने पर उन्हे ममता बनर्जी से लिखित मे माफ़ी माँगनी होगी। इनपुट: पत्रकार माला दीक्षित, नई दिल्ली। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !