ठाकुरों के सामने बैठकर खाना खा रहे दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मौत | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। जातिवाद का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में ठाकुरों के सामने उनके समकक्ष बैठकर भोजन कर रहे दलित युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल दाखिल किया गया। 9 दिन तक दलित युवक जिंदगी के लिए मौत से लड़ता रहा परंतु रविवार को उसकी मौत हो गई। 

मृत युवक का नाम जितेन्द्र बताया गया है। उम्र 23 साल थी। डीएसपी उत्तम सिंह जिमवाल ने बताया कि दलित युवक जितेंद्र को ‘निचली जाति का होने के बाद भी’ अपने सामने खाना खाते देख ऊंची जाति के कुछ लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि घटना 26 अप्रैल को जिले के श्रीकोट गांव में एक शादी समारोह में घटी।

डीएसपी ने कहा कि पिटाई से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और नौ दिनों के इलाज के बाद देहरादून के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र की बहन की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन सात लोगों में गजेंद्र सिंह, सोबन सिंह, कुशल सिंह, गब्बर सिंह, गंभीर सिंह, हरबीर सिंह और हुकुम सिंह शामिल हैं. डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!