विवेक ओबेराॅय: भारी विवाद के बाद माफी मांगनी ही पड़ी | BOLLYWOOD NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने ऐश्वर्या राय पर शेयर किए मीम पर माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी पहली नजर में एक इंसान को जो मजाकिया लगता है, जरूरी नहीं कि दूसरे को भी वैसा ही लगे। मैंने 10 साल में 2000 से ज्यादा वंचित लड़कियों को मजबूत बनाने का काम किया है। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।” विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि अगर किसी भी महिला को उनके ट्वीट से कष्ट हुआ है तो उन्हें इसका खेद है। 

इससे पहले उन्होंने मीम पर किसी भी तरह की माफी से इनकार किया था। विवेक ने आरोप लगाया था कि नेता उनकी बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं और एक मजाक पर जेल में डालना चाह रहे हैं। दरअसल, जो फोटो विवेक ने शेयर की थी वह तीन तस्वीरों को मिलाकर बनाई गई थी। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, वे खुद और आराध्या की अलग-अलग स्टेजेज की तस्वीरें थीं।

विवेक ने कहा था कि जो लोग मजाक में शेयर की गई फोटो में शामिल हैं, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं लेकिन कई नेता इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने में जुटे हैं। ये लोग असली मुद्दों पर काम नहीं करते और ऐसी चीजों को मुद्दा बना लेते हैं।

ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं
विवेक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में दीदी हैं जो लोगों को सिर्फ मीम बनाने पर जेल में डाल देती हैं। अब यही लोग विवेक ओबेराॅय को भी सलाखों के पीछे डालने की मांग उठा रहे हैं। पहले ये लोग मेरी फिल्म रोकने में नाकाम रहे, इसलिए अब मुझे जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं। विवेक ने कहा कि ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा। ऐसे में अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मैं माफी भी नहीं मांगूंगा। 

राकांपा ने कहा- गिरफ्तार करो
महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने विवेक के इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई। राकांपा ने कहा, “कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?” पार्टी ने कहा, “विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।”

रांची के युवक ने अपलोड की थी तस्वीर
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर रांची के पवन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड की थी। विवेक ने उसे शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!