प्रज्ञा ठाकुर के आते ही 'नाथूराम गोडसे अमर रहे' नारे लगाए | BHOPAL

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट प्रज्ञा ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज कराई है। मतगणना स्थल पर वो शाम करीब 4 बजे आईं। उनके आते ही कुछ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने 'नाथूराम गोडसे अमर रहे' नारे लगाए। हालांकि उन्हे तत्काल चुप करा दिया गया परंतु ​तब तक कांग्रेसियों ने जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी और हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल मामले को संभाला। 

शाम 4 बजे जीत सुनिश्चित हो जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मतगणना स्थल का निरीक्षण करने स्ट्रांग रूम में पहुंची तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगा दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की तो फिर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे। इसके जवाब में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी महात्मा गांधी जिंंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई।

दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद पुलिस कर्मियों और प्रेक्षक ने बीच-बचाव किया। प्रेक्षक ने विवाद सुलझाया। भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता साध्वी प्रज्ञा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के मतगणना एजेंट को वहां से बाहर कर दिया।

बता दें कि सुबह से मतगणना स्थल नहीं गई थीं। ढाई लाख से ज्यादा की लीड लेने के बाद वे सीहोर स्थित सिद्धी विनायक मंदिर के दर्शन करने के बाद करीब 4 बजे मतगणना स्थल पर पहुंची। जहां हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का निरीक्षण किया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!