राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को कितने वोटों से हराया, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा | JABALPUR MP NEWS

जबलपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोकसभा चुनाव में अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विवेक तन्खा को करीब 4 लाख 54 हजार मतों से पराजित किया। पिछले चुनाव में राकेश सिंह 2 लाख 8 हजार मतों से जीते थे। पिछली बार भी राकेश सिंह मोदी लहर में इस सीट से जीतने में कामयाब रहे थे। यही वजह रही कि पार्टी ने इस बार भी उन्हें दोबारा मौका दिया।

29 अप्रैल को हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में यहां 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबलपुर सीट से भाजपा के राकेश सिंह पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीतते आए हैं। उधर विवेक तन्खा राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। यह जोड़ी पिछले चुनाव में भी आमने-सामने थी। तब राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को दो लाख से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने और महाकोशल में कांग्रेस का जोर होने के कारण राकेश सिंह को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। कांग्रेस और भाजपा के सभी बड़े नेता यहां अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

8 विधानसभा से मिलकर बनी लोकसभा
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र जबलपुर जिले की सीमा में ही हैं। वर्तमान में इनमें से भाजपा और कांग्रेस का 4-4 सीटों पर कब्जा है। इसलिए इस बार मुकाबला भी कांटे का होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
RAKESH SINGH Bharatiya Janata Party 826454 65.41%
Pt. VIVEK KRISHNA TANKHA Indian National Congress 371710 29.42%
जीत का अंतर 454744
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !