ये मप्र का सरकारी अस्पताल है साहब, पेड़ के नीचे स्ट्रेचर, टहनी पर बॉटल टांग दी | ALIRAJPUR MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में पूरी सरकार विवादों में फंसी हुई है और सरकारी सेवाएं ध्वस्त हो गईं हैं। यह किसी नेता का आरोप नहीं प्रमाण है जो आलीराजपुर जिले से प्राप्त हुआ है। यहां सरकारी अस्पताल में मरीज को पेड़ के नीचे लिटा दिया गया और पेड़ की टहनी से बॉटल टांग दी। 

एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक

अब तक आपने पेड़ के नीचे चलते स्कूल देखें होंगे, यह पहली बार है जब पेड़ के नीचे अस्पताल चल रहा है। मामला आलीराजपुर के जिला अस्पताल का है। तीन दिन पहले जोबट क्षेत्र में हादसे के बाद बिहार निवासी संजीव कुमार घायल हो गया था। उसे अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करके डॉक्टरों ने उसे गुजरात रैफर कर दिया। नियमानुसार जब तक ऐंबुलेंस ना आ जाए गंभीर रूप से घायल मरीज का अस्पताल के अंदर बिस्तर पर ही इलाज किया जाता है परंतु यहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। 

ऐंबुलेंस नहीं आई तो पेड़ के नीचे छोड़ गए

घायल के साथ कोई नहीं था। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। ऐबुलेंस नहीं आई थी। उसे एक पेड़ के नीचे स्ट्रेचर पर लिटा दिया गया। बॉटल लगी हुई थी। बॉटल को पेड़ की टहनी से टांग दिया गया। संजीव इंदौर-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के अंतर्गत ठेकेदार के यहां काम करता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!