दिग्विजय सिंह ने कहा: 23 मई को देश का शनि उतर जाएगा | MP NEWS

रतलाम। जिले के शिवगढ़ में चुनावी सभा करने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए पीएम मोदी के शनि बताया। उन्होंने कहा कि 23 मई को देश से भी शनि उतर जाएगा। साथ ही वो पीएम मोदी के 'हुआ तो हुआ' डायलॉग की मिमिक्री करते नजर आए।

मोदीजी हुआ हुआ करते है
दरअसल दिग्विजय सिंह रतलाम से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी का मजाक बनाते हुए कहा कि मोदीजी हुआ हुआ करते है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि लोगों के खाते में 15 लाख आये क्या.. युवाओं को रोजगार मिला क्या.. आतंकवाद खत्म हुआ क्या...लेकिन मोदीजी हुआ हुआ करते है। 

दिग्विजय यहीं नहीं रुके उन्होंने विक्रांत भूरिया और थावर भूरिया के पैर में लगी चोंट पर कहा कि अच्छा है तुम लोगों का शनि उतर गया और देश से भी शनि जल्दी ही उतरने वाले है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व सीएम शिवराज सिंह पर भी हमला बोला। 

गौरतलब है कि 13 मई को रतलाम में पीएम मोदी ने दिग्विजय सिंह के मतदान नहीं करने के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा था। वहीं आज दिग्विजय सिंह भी पीएम मोदी पर तीखे हमले करने से नहीं चूके।

जयस संरक्षक ओहरी भी कांग्रेस में शामिल

रतलाम। जय आदिवासी युवा संगठन के जिला संरक्षक डा. अभय ओहरी ने बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उन्हे शिवगढ़ में एक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कराई। डा. ओहरी का कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला अचरजभरा नहीं है, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व भी रतलाम ग्रामीण सीट के लिए कांग्रेस से टिकिट मांगा था। उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने में हर्ष विजय गेहलोत की अहम भूमिका रही है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ में दिग्विजय सिंह, रामेश्वर निखरा और विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने डा. ओहरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !