भाजपा सांसद राकेश सिंह ने आतंकवाद का गुणगान कर डाला (VIDEO) | MP NEWS

भोपाल। जबलपुर मध्यप्रदेश के सांसद एवं लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी राकेश सिंह ने भगवा का गुणगान करते करते 'आतंकवाद' का महिमा मंडन कर डाला। बोले आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। मजेदार बात तो यह है कि उन्हे खुद समझ नहीं आया कि वो क्या बोल गए हैं। उन्होंने अपने शब्दों में संशोधन नही किया बल्कि आगे लगातार धाराप्रवाह बोलते चले गए। 

न्यूज ऐजेंसी ANI ने यह वीडियो जारी किया है। राकेश सिंह भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में बयान दे रहे थे। प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव बम ब्लास्ट में आरोपी हैं, लेकिन भाजपा के कुछ नेता उन्हे निर्दोष बता रहे हैं। राकेश सिंह भी उसी श्रंखला में दर्ज किए गए। उन्होंने न्यायालय का निर्णय आने से पहले चुनाव में ध्रुवीकरण के लिए भगवा का उल्लेख शुरू कर दिया। 

बता दें कि जबलपुर में राकेश सिंह की स्थिति काफी गंभीर है। हालात यह हैं कि उन्हे अपने प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाना पड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को जबलपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि विकास के नाम पर लोग राकेश सिंह से सवाल कर रहे हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !