दिग्विजय सिंह हिंदू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं: अमित शाह | NATIONAL NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने खजुराहो के राजनगर में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि आज ही दिग्विजय सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि उनके किले में 7 मंदिर हैं, वो ग्यारस का उपवास रखते हैं और भाजपा वाले उन्हे हिंदू विरोधी कहते हैं। 

श्री शाह ने कहा कि हमने दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा को खड़ा किया है। जैसे ही उनका नाम आया, कांग्रेसियों के पसीने छूट गए। दिग्विजय सिंह और उनके साथी कहने लगे इन पर आरोप है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग कर हिंदू संस्कृति को बदनाम किया है। हिंदू संस्कृति तो ऐसी है कि काटने वाली चींटी को भी आटा खिलाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने समझौता ब्लास्ट और मक्का मस्जिद विस्फोट का फर्जी केस बनाया था। 

साध्वी प्रज्ञा जैसों पर आरोप मढ़ दिये और असली गुनहगारों को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि असली गुनहगारों, आतंकियों को छोड़ देने की जिम्मेदारी कौन लेगा। श्री शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह के विरोध में साध्वी प्रज्ञा को खड़ा करना हिंदू संस्कृति को बदनाम करने के विरोध में हमारा सत्याग्रह है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !