बिना पैसा खर्च किए चुनाव कैसे जीतें: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जंग नहीं लोकतंत्र का उत्सव है। जनता का दिल जीतने में जिंदगी खपानी है। हम दिल जीतने आए हैं, दल अपने आप जीत जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बिना पैसा खर्च किए चुनाव कैसे लड़ा और जीता जा सकता है। पढ़िए: 

उन्होंने कहा कि किस पार्टी से कौन उम्मीदवार मैदान में है, कृपा करके ये चर्चा मत करें। हर उम्मीदवार सम्मानीय है। वो भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैदान में आया है। वो हमारा दुश्मन नहीं है। हमें तय करना चाहिए कि अगर हमारे पोलिंग बूथ में 100 वोट पुरुष के पड़ते हैं तो 105 माताओं-बहनों के पड़ें। दूसरा जो इस बार पहली बार वोट दे रहा है, उनकी लिस्ट बनाइए, उन सबको बुलाइए। 

मोदी ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे बिना खर्च चुनाव लड़ सकते हैं। बोले- जितने दिन चुनाव में बचे हैं, लोगों के घर जाइए, चाय-नाश्ता और अखबार उनका इस्तेमाल कीजिए और उनको बीजेपी को वोट देने के लिए प्रेरित कीजिए। बनारस में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!