रिकार्ड मतों से विजय होंगी साध्वी प्रज्ञा : शिवराज सिंह चौहान | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में बुधवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा एवं लोकसभा में निवासरत जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि साधु संतों का एक ही संकल्प होता है जगत हिताय च। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जन्म भी राष्ट्र के कार्य के लिए हुआ है। देश की सुरक्षा के लिए हुआ है और जनता की सेवा के लिए हुआ है। इस सेवा में राजनीति की माध्यम से अपने जीवन को लगायेंगी। उन्होंने कहा कि रिकार्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर विजयी होगी।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराजसिंह चौहान ने लगातार 15 वर्षों तक मध्यप्रदेश की सेवा की है। मध्यप्रदेश में इन 15 वर्षों में किए गए कार्यो की उपलब्धि और जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास हमारी जीत का आधार होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ छलावे की राजनीति करती है। पार्टी के सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से हम निश्चित तौर पर विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी देश सेवा के लिए समर्पित है। राष्ट्रसेवा और अर्चना में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार षडयंत्र किए है। वे सभी षडयंत्र पूरी तरह फेल हो चुके है। जनता उन षडयंत्रों की हकीकत जान चुकी है। इस चुनाव में धर्म की विजय होगी और अधर्म का नाश होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!