साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आदतन अपराधी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा | MP NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को आदतन अपराधी बताया है। उन्होंने कहा कि भिलाई में प्रज्ञा के रिश्तेदार रहते हैं, जब वे वहां आई थी तो किसी को चाकू मार दिया था। मोदीजी-अमित शाह इस तरह के लोगों का चयन कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के समर्थन में प्रचार करने बुधवार को जबलपुर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि इतने रूप बदलने वाला पीएम आज तक नहीं देखा। मोदी ने 5 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं ली। अब अक्षय कुमार को इंटरव्यू दे रहे हैं, ये पत्रकारों का हक मारने जैसा है। वह पत्रकारों के सवालों से डरते हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार भारतीय नागरिक नहीं उनके पास कनाडा की नागरिकता है।

बघेल ने कहा कि मोदी से जो सवाल पूछे वो देशद्रोही, लेकिन हम हर सवाल पूछेंगे। सवाल पूछना अपराध तो मैं भी अपराधी, 5 साल पहले किए हुए वादों का क्या हुआ। जिसने कागज के हवाई जहाज नहीं बनाए उन्हें राफेल बनाने 30 हज़ार करोड़ दे दिए। भाजपा के प्रत्याशी मोदी जी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, और मोदी जी सेना के शौर्य के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जबकि चुनाव आयोग ने सेना के नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!