कांग्रेस: भिंड, ग्वालियर एवं धार के प्रत्याशी घोषित | LOK SABHA ELECTION CONGRESS CANDIDATE BHIND. GWALIOR, DHAR

Updesh Awasthee
भोपाल। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आज जारी लिस्ट में मध्यप्रदेश की 3 सीटों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश की भिंड, ग्वालियर एवं धार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

कांग्रेस ने आज कुल 18 प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें से 3 मध्यप्रदेश के हैं। भिंड अनुसूचित जाति से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह एवं धार अनुसूचित जनजाति से दिनेश गिरवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि भाजपा ने ग्वालियर से विवेक शेजवलकर को प्रत्याशी घोषित किया है। 

ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का नाम चल रहा था

ग्वालियर लोकसभा सीट पर घोषणा की देरी की वजह प्रियदर्शनी राजे सिंधिया रहीं। यहां से उन्हे चुनाव लड़ाने का विचार किया जा रहा था। सीएम कमलनाथ चाहते थे कि ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया चुनाव लड़ें और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनौतीपूर्ण सीट इंदौर से चुनाव लड़ें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!