ताई ने शिवराज सिंह को मिलने का समय तक नहीं दिया | INDORE MP NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के लगभग हर नेता के साथ राजनीति की है। अब भाजपा के तमाम नेता शिवराज सिंह से किनारा कर रहे हैं। इंदौर की सर्वमान्य भाजपा नेता, लोकसभा स्पीकर और सांसद सुमित्रा महाजन ने शिवराज सिंह को मिलने तक का समय नहीं दिया। वो जन्मदिन की बधाई देने के बहाने मिलना चाहते थे। 

दिनभर सभी लोगों से मिलीं, सत्यनारायणजी की कथा में भी गईं

जन्मदिवस होने के कारण सुमित्रा महाजन सारा दिन लोगों से मिलतीं रहीं। सुबह से ही वे गुरु व देव दर्शन के लिए गईं। दोपहर में वे पंढरीनाथ पर हुई सत्यनारायण की कथा में शामिल हुईं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ताई ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। मनीषपुरी स्थित ताई के निवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ताई ने सुबह ही बता दिया था कि वे देवदर्शन करने जा रही हैं। 

एमआईसी सदस्य सुधीर देड़गे ने बताया कि शाम के वक्त बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा पर एकत्रित हुए और दीप प्रज्जवलित किए। बाद में राजवाड़ा पर आमजन को पक्षियों को पानी देने के लिए मिटटी के सकोरे वितरित किए गए। सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार शाम ताई से मिलने आने वाले थे। उन्होंने मिलने का समय मांगा था लेकिन ताई ने उनसे कहा कि वे आज देवदर्शन और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने से नहीं मिल पाएंगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !