महेंद्र सिंह DHONI को इस 6 ने IPL 2019 का हीरो बना दिया | CRICKET RECORDS

नई दिल्ली। रविवार को चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा। धोनी ने मैच के 20वें ओवर में 111 मीटर लंबा छक्का मारा। हालांकि IPL 2012 में वह 112 मीटर लंबा छक्का लगा चुके हैं। इस सीजन की बात करें तो दूसरा सबसे लंबा छक्का हार्दिक पंड्या ने लगाया है जो 104 मीटर लंबा था। 

RCB के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर थे और उमेश यादव बॉलिंग कर रहे थे। पहली ही बॉल पर धोनी ने चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने उमेश की शॉर्ट बॉल पर 111 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी से सीएसके जीत के बेहद करीब पहुंचकर एक रन से हार गई। इस मैच में धोनी ने सात छक्के और पांच चौके की मदद से 84 रन बनाए और उन्होंने छक्के की डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली। धोनी आईपीएल में अब तक 203 छक्के मार चुके हैं। 

इस सीजन में तीसरे नंबर पर लंबा छक्का लगाने के मामले में क्रिस लिन का नाम दर्ज है। उन्होंने 102 मीटर लंबा छक्का मारा था। इसके अलावा क्रिस गेल और उमेश यादव भी 101 लंबा छक्का लगा चुके हैं। 

अगर आईपीएल में अब तक की बात करें तो सबसे लंबा छक्का मारने का रेकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था। उनका यह रेकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इसके बाद बेन कटिंग ने 117 मीटर लंबा छक्का 2016 के आईपीएल में लगाया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!