DELHI की INSPECTOR SITA SINGH पर UJJAIN MP में रहस्यमयी जानलेवा हमला

उज्जैन। DELHI POLICE में पदस्थ इंस्पेक्टर सीता सिंह और उसकी बहन नीता सिंह (INSPECTOR SITA SINGH and TEACHER NEETA SINGH) पर उज्जैन की तिरुपतिधाम कॉलोनी में तीन नकाबपोश बदमाशों ने रात को घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। सीता सिंह अपने पति अनु सिंह और बहन नीता सिंह के साथ अपने परिचित वैभव मिश्रा के यहां छुट्टियां मनाने आईं थीं। हमलावरों ने लूट नहीं की लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि हमलावरों ने दिल्ली से आईं महिलाओं पर हमला क्यों किया। 

गाजियाबाद निवासी सीता सिंह पति अनु सिंह उम्र 36 साल नोएडा पुलिस लाइन में पदस्थ है। वे अपनी बहन नीता उर्फ नियति पति रोहित पांडे उम्र 28 साल के साथ रविवार को उज्जैन आए थे। यहां तिरुपति धाम कॉलोनी में वैभव मिश्रा के यहां ठहरे थे। बुधवार-गुरुवार की रात दोनों बहनें सो रही थी पति परिचित वैभव के साथ अलग कमरे में सोए थे। इसी दौरान रात 2.48 बजे चेहरे पर रूमाल बांधे तीन युवक घर में घुस गए और हमला कर भाग गए। दोनों निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। मंडी टीआई मनीष मिश्रा ने दोनों के बयान भी लिए, जिसमें दोनों ने यही बताया कि पांच दिन के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। कमरे में गहनें और मोबाइल भी थे लेकिन बदमाश कुछ नहीं ले गए। एसपी सचिन अतुलकर ने बताया बाहर के लोगों पर बिना किसी वजह के हमला होने को लेकर यकीन नहीं हो रहा। संभवत: अंदरूनी मामला है। सीसीटीवी में तीन हमलावरों के धुंधले फुटेज सामने आए हैं। जल्द ही वास्तविकता का पता चल जाएगा। 

बदमाशों ने सबसे पहले नीता पर हमला किया फिर सीता पर

अस्पताल में भर्ती इंस्पेक्टर सीता सिंह ने बताया मैं और नीता सो रहे थे। नीता की चीख सुन मेरी नींद खुली। सामने तीन बदमाश थे लेकिन जीरो बल्ब चालू होने से किसी का चेहरा नहीं दिखा। मैं कुछ समझ पाती इससे पहले ही उन्होंने मेरे गले पर चाकू से वार कर दिया। मैंने एक हाथ से अपना गला पकड़ा और पति अनुसिंह को जोर से आवाज लगाई। इतने में बदमाश पैदल भाग गए। 

समझ नहीं आ रहा हमला क्यों किया: सीता सिंह के पति बोले

घायल इंस्पेक्टर सीतासिंह के पति भी दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। उन्होंने बताया नीता व उसके पति रोहित दिल्ली के ही निजी मेडिकल कॉलेज में ट्यूटर हैं। हम सभी उज्जैन तिरुपति धाम में परिचित वैभव मिश्रा के यहां छुटि्टया मनाने रुके थे। किसी से विवाद नहीं फिर प|ी और साली पर हमला क्यों किया, हैरान हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !