BHOPAL NEWS: पिता के तानों से तंग बेरोजगार ने खुद को गोली मार ली

भोपाल। अवधपुरी इलाके में एक बेरोजगार युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक शैलेन्द्र सिंह अपनी पत्नी के साथ रात को वापस लौटा और पिता से अपने दोस्तों को बर्थडे पार्टी देने की बात की। पिता ने इसकी अनुमति नहीं दी तो उसने खुद को गोली मार ली। पिता ने बताया कि 2 साल पहले तक वो एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करता था, तभी से बेरोजगार था। 

एएसपी संजय साहू ने बताया कि मृतक की शिनाख्त शैलेंद्र सिंह (27) के तौर पर हुई। बुधवार रात 10 बजे शैलेंद्र अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ घर लौटा। इसके तुरंत बाद उसने पिता से कहा कि वह दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने जा रहा है। पिता ने मना किया। इस पर शैलेंद्र ने जिद की लेकिन पिता ने उसे रात में पार्टी के लिए पैसे देने से मना कर दिया। 

पिता के इनकार करने से नाराज शैलेंद्र अपने कमरे में चला गया। वहां उसने खुद को बंद कर लिया। उसने कमरे में लगी एलईडी तोड़ दी और केबल निकाल कर फेंक दी। इसके बाद देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त घर पर मां-पिता के अलावा चाचा-चाची और उनके बच्चे भी थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले मृतक एक निजी रियल एस्टेट कंपनी में एग्जक्यूटिव था। बाद में नौकरी छोड़ दी थी। दो साल से बेरोजगार था। इस कारण भी वह परेशान रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !