VIDISHA: लड़की ने प्रपोजल ठुकराया तो रेप करके जिंदा जला दिया | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मोहम्मदगढ़ क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। रात के वक्त लड़की घर में अकेली थी तभी बदमाश घुस आया। उसने लड़की को प्रपोज किया। लड़की ने मना किया तो बदमाश ने लड़की का रेप कर डाला। बलात्कार के दौरान भी लड़की संघर्ष करती रही तो बदमाश ने उस पर तेल डालकर जिंदा जला दिया। सुबह जब माता-पिता वापस आए तो लड़की का शरीर आग में सुलग रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले गए, वहां से भोपाल रेफर किया गया। बुधवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। 

घटना मंगलवार-बुधवार की रात 12 की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कर लिए हैं। उसने अपने बयान में बताया है कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ ज्यादती की फिर बाद में केरोसिन डालकर जला दिया। हैदरगढ़ थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। टीआई ने बताया कि आरोपी रात 12 बजे उसके घर में घुसा था। वह शादी करने का दबाव बनया रहा था। शादी से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ पहले ज्यादती की, बाद में मिट्‌टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

माता-पिता खेत पर गए थे, आधी रात के बाद घुसा बदमाश

थाना प्रभारी इनवाती ने बताया कि घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुसा था। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता खेत पर फसल काटने के लिए गए हुए थे। टीआई ने बताया कि आरोपी सुबह 6 बजे तक किशोरी के घर में रुका था। सात बजे परिजन आए तो किशोरी को अस्पताल ले गए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !