बयान से पलटीं साध्वी प्रज्ञा सिंह: दिग्विजय सिंह को आतंकी नहीं कहा | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। लोकसभा सीट भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पिछली बार हेमंत करकरे वाले बयान पर माफी मांगी थी। इस बाद दिग्विजय सिंह वाले बयान पर यू र्टन ले लिया है। आज साध्वी ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को कभी आतंकी नहीं कहा। 

मैने कभी भी दिग्विजय सिंह को आतंकी नहीं कहा


शुक्रवार को संघ कार्यालय 'समिधा' में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद बाहर निकलीं साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी भी दिग्विजय सिंह को आतंकी नहीं कहा। 

क्या कहा था प्रज्ञा ठाकुर ने


सीहोर में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि 'अब फिर से ऐसे आतंकी का सामपन करने के लिए। फिर से ऐसे बेरोजगारी को बढ़ाने वालों का समापन करने के लिए एक सन्यासी को खड़ा होना पड़ा है। उमा दीदी ने हराया था 16 वर्षों पहले। 16 वर्षों तक अपना मुंह नहीं उठा पाया था। अब फिर से उठा है तो अब फिर से एक सन्यासी सामने आ गई है जो इसके कर्मों का परिणाम देगी।' 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!