युवाओं से मिलो, उन्होंने मेरी सरकार नहीं देखी: दिग्विजय सिंह | BHOPAL ELECTION NEWS

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि युवा मतदाताओं पर फोकस करो, जिन्होंने कांग्रेस का शासन काल नहीं देखा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मेरे ज़िंदाबाद के नारे मत लगाओ, लगाना है तो नेहरू, गांधी, इंदिरा, सोनिया और राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगाओ। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के शासनकाल का काफी विरोध होता है। भोपाल में लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद भी दिग्विजय सिंह से नाराजगी सामने आ रही है। कर्मचारियों को शांत करने के लिए दिग्विजय सिंह माफी भी मांग चुके हैं। दिग्विजय सिंह के प्रति सवर्ण समाज में भी रोष है क्योंकि दिग्विजय सिंह ने जातिगत आरक्षण के समर्थन में कई फैसले लिए थे। मप्र में शिक्षकों की जगह 500 रुपए महीने में शिक्षाकर्मी भर्ती भी दिग्विजय सिंह द्वारा ही की गई थी। 

दिग्विजय सिंह बारी-बारी सबकी बैठकें लेकर अपना चुनाव कैंपेन आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा बीजेपी से संविधान को खतरा है। बाबा साहेब की मूर्ति पर माला चढ़ाने वाली ये पार्टी उनकी विचारधारा को नहीं मानती है। भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की बात करती है। दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ की तारीफ़ की। वो बोले वचनपत्र के बलपर हम जनता के बीच जाएंगे। मैं भोपाल लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं और जनता से मिलूंगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!