SUMITRA MAHAJAN: टिकट नहीं मिला फिर भी जनसंपर्क, ताई क्या बगावत करेंगी | INDORE NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर। इंदौर की सांसद, भाजपा के वरिष्ठ महिला नेता और लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) का इतना अपमान भाजपा में शायद ही कभी हुआ हो जो इस बार हो रहा है। कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का गुट उनके तंग जरूर करता था परंतु भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हे कभी अपमानित नहीं किया। इस बार अमित शाह (AMIT SHAH) ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले। भाजपा उम्मीदवारों की 11 लिस्ट जारी हो चुकीं हैं लेकिन ना तो सुमित्रा महाजन का नाम घोषित किया गया और ना ही उन्हे कोई मनाने या समझाने आया। 

सुमित्रा महाजन इंदौर से लगातार 8 बार से सांसद हैं। सुमित्रा महाजन ने उन दिनों में भाजपा को सम्मान दिलाया जब पूरे देश में भाजपा का मामूली सा जनाधार था। इसके बदले में अब उन्हे जो कुछ मिल रहा है, वो कम से कम सुमित्रा महाजन के सबसे कड़वे दिन तो जरूर कहे जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है जिससे आभास होता है कि सुमित्रा महाजन का टिकट कट चुका है। बस उनकी सम्मानजनक वापसी का इंतजार है। इधर सुमित्रा महाजन लगातार चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। 

आडवाणी, जोशी के बाद सुमित्रा महाजन क्या करेंगी /What will Sumitra Mahajan do after Advani, Joshi

अब सवाल यह उठता है कि सुमित्रा महाजन क्या करेंगी। भाजपा ने इस बार जिस तरीके से अपने वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करके टिकट काटे हैं वो पूरे देश में चर्चा का विषय है। इस मामले में आडवाणी चुप रहे। उन्होंने संकेत दिए कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। दर्जन भर से ज्यादा नेताओं ने अपना सम्मान बचाते हुए चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया। मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) ने भाजपा पर जवाबी हमला करते हुए उसकी पोल खोल दी। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में जा रहे हैं। भाजपा ने सुमित्रा महाजन के बेटे मंदार महाजन (MNDAR MAHAJAN) का भी टिकट काट दिया था। तो क्या सुमित्रा महाजन भी किसी विकल्प पर विचार कर रहीं हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!