PUBG खेल रहे 12 लड़के​ गिरफ्तार, मोबाइल जब्त | NATIONAL NEWS

अहमदाबाद। प्रतिबंध के बावजूद MOBILE GAME PUBG खेल रहे 12 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई राजकोट पुलिस ने की है। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। इससे पहले पुलिस ने इसकी सार्वजनिक चेतावनी भी दी थी। बता दें कि गृहविभाग ने PUBG मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राजकोट के पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही राजकोट पर पबजी गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहाँ पर मंगलवार और बुधवार को विशेष अभियान के तहत विविध स्थलों से पबजी खेलते हुए 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजकोट शहर के कालावड रोड पर आत्मीय कॉलेज के पास बैठकर मोबाइल पर पबजी खेल रहे नील अधेरा, हर्निश पंचाल, कल्पेश राठोड, एवं हरकिशन बांगरोटिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य स्थल पर मोबाइल से पबजी खेल रहे यश जोशी, माधव व्यास, केतन मूलिया, चिराग साकरिया, याकुब पठान, रमीज फालाणी, विजय प्रजापति और भाविक आंगोला को भी गिरफ्तार कर उनका मोबाइल जब्त किया।

पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पबजी गेम बंद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इससे युवकों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उनके द्वारा जारी सर्कुलर दो हिस्सों में है। पहले हिस्से में गेम खेलनेवाले को नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी माना जायेगा। दूसरे हिस्से में उन लोगों को भी दोषी माना जायेगा जो लोग जानते है यह व्यक्ति पबजी गेम खेल रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी युवक के मोबाइल में पबजी गेम है, इसकी जानकारी उनके अभिभावक या मित्रों को होते हुए भी वे पुलिस को इसकी जानकारी नहीं देंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !