सपाक्स: दिग्विजय सिंह नहीं मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगे हीरालाल त्रिवेदी | MP NEWS

भोपाल। सवर्ण आंदोलन से जन्मी सपाक्स पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है। सपाक्स प्रमुख हीरालाल त्रिवेदी ने पहले कहा था कि वो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे क्योंकि दिग्विजय सिंह ने ही प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनाया था परंतु अब कहा है कि वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी उत्तरप्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। 

सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सपाक्स पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि देशभर में 9 राज्यों की 56 सीटों पर सपाक्स अपने उम्मीदवार उतारेगी। विधानसभा चुनाव के वक्त मध्य प्रदेश में खासी चर्चा में आई सपाक्स पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले समान विचारधारा वाली करीब 10 पार्टियों के साथ मिलकर थर्ड फ्रंट समानता मोर्चा का गठन किया है। यह मोर्चा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान दिल्ली और झारखंड में चुनाव लड़ेगा।

गठबंधन के तहत सपाक्स पार्टी करीब 9 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पार्टी उत्तर प्रदेश में भी प्रमुख सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें वाराणसी, राय बरेली और अमेठी सीट शामिल है। सपाक्स विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए इस बार उम्मीदवारों के चयन में काफी सावधानी बरत रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में उतरी सपाक्स पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मोर्चा बनाया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!