आशा कार्यकर्ता ने अध्यापक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया | MP NEWS

रायसेन। उमरावगंज थाने में एक आशा कार्यकर्ता ने एक अध्यापक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि अध्यापक ने पहले उसे शादी के लिए प्रपोज किया फिर शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद शादी से मना कर लिया। पुलिस ने बेगमपुर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ अध्यापक हरनाम सिंह कीर पुत्र बालकिशन कीर काे गिरफ्तार कर लिया है। 

शिकायत में क्या बताया 
आशा कार्यकर्ता ने शिकायत में बताया कि हरनाम सिंह कीर उससे बोला की उसकी पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे हैं, इसलिए वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद भोपाल में एक किराए का कमरा ले लिया। वहां आरोपी हरनाम सिंह कीर 8 माह से दुष्कर्म करता आ रहा है। वहीं 12 मार्च काे कंकाली मंदिर के पास जंगल में भी दुष्कर्म किया, जब शादी करने की बात कही तो उसने अभद्रता की। 

इस घटना के बाद आशा कार्यकर्ता ने उमरावगंज थाने में मामला दर्ज करा दिया। एसआई शहवाज खान की टीम ने आरोपी को शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया। टीम में संगीता काजले, बलीराम धाकड़, संजय शर्मा, भरत और दुर्गेश शामिल थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!