मप्र आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची | MP IFS TRANSFER LIST 2019

Updesh Awasthee
भोपाल। आईएएस एवं आईपीएस के 300 से ज्यादा तबादले हो जाने के बाद अब मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है। 

वीके मिश्रा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक बना गया है। भरत कुमार शर्मा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल नियुक्ति किया गया है।

गिरिधर राव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक( कार्य आयोजना) मुख्यालय भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक संचालक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
एनएस डुंगरियाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना आंचलिक को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( कैंपा) मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

एसपी रयाल मुख्य वन संरक्षक ( कार्य आयोजना एवं वन भू -अभिलेख ) मुख्यालय भोपाल को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक( उत्पादन ) मुख्यालय भोपाल अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!