अमेरिकन गर्ल HOSHANGABAD के किसान के प्यार में डूबी, शादी कर ली | LOVE STORY

Updesh Awasthee
होशंगाबाद। लैटिन अमरीकी देश बोलीविया की एक युवती को होशंगाबाद जिले के ग्राम बिसोनीकला के किसान से ऐसा इश्क हुआ कि वह उससे शादी करने सात समंदर पार यहां आ गई। चित्रगुप्त मंदिर में दोनों ने भारतीय पद्धति से शादी कर ली।

बिसोनीकला निवासी दीपक सिंह राजपूत (34) ने बताया कि बोलीविया के लापेज शहर की निवासी लेजी लीजेट (40) से उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बीएससी तक शिक्षित दीपक किसान है। जबकि लेजी बोलीविया में शासकीय सेवा में है। इश्क परवान चढ़ने के साथ उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने परिजनों को जानकारी दे दी। करीब दो माह पहले लेजी यहां आ गई और दीपक के घर ही रह रही है। कानूनी और शासकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को दोनों ने कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शादी कर ली। 

अच्छी लगी भारतीय संस्कृति
लेजी के मुताबिक उसके पिता का निधन हो चुका है। मां लापेज में ही लाइब्रेरी चलाती है। बड़ा भाई आर्किटेक्ट और छोटा भाई बैंक कर्मचारी है। लेजी ने बताया कि उसने भारत के बारे में बस किताबों में पढ़ा था। दीपक से दोस्ती होने के बाद यहां की और जानकारी मिलती रही। करीब दो माह पहले जब वह दीपक के घर आई, तब यहां की संस्कृति को करीब से देखा। दीपक के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की।

यहां के लोग और संस्कृति अच्छी लगी। इसलिए शादी का फैसला किया। दीपक ने बताया कि अब वह लेजी के साथ बोलीविया चला जाएगा और वहीं रहेगा। दोनों की शादी कराने वाले एडवोकेट आनंद दुबे ने बताया कि चित्रगुप्त मंदिर में दोनों का विवाह हो गया है। अब इसे कलेक्ट्रेट कोर्ट में रजिस्टर्ड कराया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!