CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी सूचना | EDUCATION NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों को कक्षा 11वीं का नया सत्र अप्रैल से शुरू नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं में नामांकन लेने के बाद ही कक्षाएं शुरू करनी हैं। सीबीएसई ने इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र लिखकर सूचित किया है। 

अभी तक अधिकांश स्कूल बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से 11वीं की कक्षाएं शुरू कर देते हैं। इससे शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने में कठिनाई होती है। स्कूल छात्र के प्री-बोर्ड रिजल्ट के आधार पर कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू करवाते हैं, लेकिन इस बार बोर्ड ने सभी स्कूलों को बोर्ड रिजल्ट निकलने के बाद ही कक्षा11वीं की पढ़ाई शुरू करने को कहा है, क्योंकि 29 मार्च तक बोर्ड की परीक्षा हैं। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। 

मूल्यांकन का कार्य नहीं होगा प्रभावित

सीबीएसई ने कक्षा 11वीं के साथ 10वीं की कक्षाएं भी मूल्यांकन बाद चालू करने को कहा है। जब तक मूल्यांकन चलेगा तब तक कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं रद्द रहेंगी। बोर्ड की मानें तो अधिकतर शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!