AMARNATH YATRA REGISTRATION GUIDELINE IN HINDI | अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए गाइडलाइन

Updesh Awasthee
बाबा अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। यात्रा के लिए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जम्मू एंड कश्मीर बैंक व पंजाब नेशनल बैंक में भी रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। कृपया इसे ध्यान पूर्वक पढ़ें: 

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए गाइडलाइन

प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए रहेगा। 
आवेदन में इसका उल्लेख करना होगा कि वे किस मार्ग से अमरनाथ गुफा तक जाना चाहते हैं। 
जिस यात्री को यात्रा की जो तिथि दी जाएगी, उसे उसी में यात्रा करना अनिवार्य रहेगा। 
अन्य तिथियों में जाने पर रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं रहेगा। 
किसी कारण से निर्धारित तिथि में जो लोग नहीं जा सकेंगे, उन्हें यहां यात्रा के चलते पुन: नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

बैंक में अलग से काउंटर खोला जाएगा, जहां से दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक फॉर्म वितरित व जमा होंगे। 
जो यहां रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे, उनके लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तत्काल रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था रहेगी। 
हेल्थ प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। 
इसी सर्टिफिकेट के आधार पर यात्री का बीमा भी किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!