2 पत्नियों का पति 16 साल की लड़की को लेकर भाग गया | MP NEWS

बुरहानपुर। पहले से ही दो पत्नी, इनसे सात बच्चे और एक पत्नी फिलहाल गर्भवती। इसके बाद भी 30 साल का युवक 16 साल की किशोरी को अपने दोस्त के साथ उठा ले गया। शादी करने का झांसा (Bluffing to get married) देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने तत्काल एक्शन दिखाते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। किशोरी को छुड़वाकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला बुरहानपुर (Burhanpur) जिले के निंबोला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार- धुलकोट (Dhulkot) क्षेत्र में 17 मार्च की रात किशोरी, पिता-मां और भाई-बहनों के साथ सोई थी। इस दौरान 30 वर्षीय गुड्‌डु सिंह (Guddu Singh) अपने दोस्त प्यार सिंह (Pyar singh) के साथ पहुंचा और किशोरी को उठाकर ले जाने लगा। इस दौरान उसकी मां की नींद खुल गई। शोर मचाया तो पिता और बहन जाग गए। गुड्डू ने सबको डंडे से पीटना शुरू कर दिया और आरोपी किशोरी को उठाकर ले गए। अंधेरा होने के कारण परिजन आरोपियों को ठीक से देख नहीं पाए थे। दूसरे दिन 18 मार्च को उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

आरोपी दंगल किशोरी (Dangal kishori) को अपने साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) ले गया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने सोमवार रात दंगल को जामनेर के पास जंगल से गिरफ्तार किया। उसके पास से किशोरी को बरामद किया। उसके दोस्त को भी गिरफ्तार किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !