VIDEO: चित्रकूट हत्याकांड: विरोध प्रदर्शन कर रही जनता पर लाठीचार्ज, फायरिंग | CHITRAKOOT SATNA MP

Updesh Awasthee
सतना। चित्रकूट के तेल व्यापारी ब्रजेश रावत के 2 मासूम जुड़वां बच्चे श्रेयांश-प्रियांश को अपहृत किए जाने के बाद फिरौती वसूली और उनकी हत्या कर दी है। शव मिलने के बाद जनता विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, आंसू गैस के गोले फायर किए गए। 

बता दें कि दोनों मासूमों को 15 दिन पहले उनकी स्कूल बस में से अपहृत कर लिया गया था। 15 दिन तक पुलिस अपहरणकर्ताओं का पता नहीं लगा पाई ज​बकि किडनैपर्स लगातार तेल व्यापारी ब्रजेश रावत के संपर्क में रहे। अपहरणकर्ताओं ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। व्यापारी ने 25 लाख रुपए दे दिए थे, बाकी का इंतजाम कर रहा था कि दोनों मासूमों की हत्या कर दी गई। 

शनिवार को कमलनाथ ने डीजीपी से पूछा, संडे को शव मिले

इस मामले में पुलिस की बिफलता प्रमाणित हुई है। पूरे प्रदेश में पुलिस के प्रति आक्रोश नजर आ रहा है। शनिवार को ही सीएम कमलनाथ ने इस मामले में डीजीपी से बात की थी और रविवार को दोनों बच्चों के शव मिले। लोग संदेह जता रहे हैं कि अपराधियों के लोकल पुलिस में कनेक्शन थे इसलिए उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!