मध्य प्रदेश में पैसे का पेड़ नहीं है, शराब से कमाएंगे: सहकारिता मंत्री | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने राज्य में शराबबंदी को लेकर चलने वाली चर्चाओं पर बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राज्य में शराब बंदी का वादा नहीं किया था। सिंह से गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस ने कभी भी शराबबंदी की बात नहीं की और कभी ऐसा वचन भी नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए पैसे चाहिए और मध्य प्रदेश में पैसे का पेड़ नहीं है, इसलिए शराब से मिलने वाला राजस्व भी जरूरी है। 

शराबबंदी की चर्चाओं पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा, 'राज्य में आम जनता शराबबंदी की मांग करती रहती है जिस पर नेताओं द्वारा कह दिया जाता है कि विचार किया जाएगा। लेकिन मैंने अथवा मुख्यमंत्री ने शराबबंदी की बात कभी नहीं कही।' कई राज्यों में शराबबंदी के विफल रहने का जिक्र करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी हुई भी है मगर वहां लोगों को शराब आसानी से मिल रही है।' 

सुविधाओं के लिए पैसे हैं जरूरी
बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वचन पत्र जारी किया था जिसमें कहा गया था कि सत्ता में आने पर हमारे द्वारा दिए गए वचन पूरे किए जाएंगे। लिहाजा सिंह ने उसी वचन पत्र का हवाला दते हुए कहा कि कांग्रेस ने शराबबंदी का कोई वचन नहीं दिया था। शराब से होने वाले राजस्व को जरूरी बताते हुए सिंह ने कहा, 'राज्य की जनता को सभी सुविधाएं भी तो देनी है जिसके लिए पैसों की जरूरत होगी। सरकार के पास कोई ऐसा पेड़ तो है नहीं जिसे हिलाने पर बेर की तरह पैसे गिर जाएं। ऐसे में शराब से मिलने वाला राजस्व भी प्रदेश के लिए काफी जरूरी है।' 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!