LOK SABHA ELECTION: कांग्रेस में कमलनाथ, भाजपा अनाथ | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। सीएम कमलनाथ ( CM KAMAL NATH ) एक्टिव हो गए हैं और वोट जुटाओ योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इधर विधानसभा चुनाव पराजय के सदमे में आई भाजपा अब तक चेतन अवस्था में नहीं आ पाई है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोकसभा चुनाव की तो चर्चा तक नहीं हो रही है। 

CONGRESS की कमान KAMALNATH के हाथ

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में गुटबाजी नजर नहीं आएगी। कमान कमलनाथ के हाथ में सौंप दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) उत्तरप्रदेश में व्यस्त रहेंगे। अपने कुछ समर्थकों को टिकट दिलाने से ज्यादा कुछ नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) भी कमलनाथ को बैकअप देंगे परंतु फ्रंट पर आकर काम नहीं करेंगे। यानी कांग्रेस पूरी तरह से कमलनाथ के हाथ में नजर आ रही है। 

BJP अनाथ

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अनाथ नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अपने संसदीय क्षेत्र तक सीमित हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ( CM SHIVRAJ SINGH ) की रणनीति कुछ और ही है, उन्होंने भाजपा से अलग अपना गुट बना रखा है जो अपनी नीतियां तक करता है और अपने तरीके से भाजपा के लिए काम करता है। नरेंद्र सिंह तोमर को अपनी ही सीट के लाले पड़े हुए हैं। कैलाश विजयवर्गीय तो अब बंगाली कैडर के नेता हैं। नरोत्तम मिश्रा भी उत्तरप्रदेश में व्यस्त हैं। भूपेन्द्र सिंह की लोकेशन भाजपा के रडार पर मिल ही नहीं रही। प्रभात झा भी अवकाश पर नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा में लोकसभा चुनाव की चिंता करता कोई नेता नजर नहीं आ रहा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !