KAMAL NATH और PCC पदाधिकारियों को राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों एवं सीएम व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले पदाधिकारियों से बात करेंगे और फिर कमलनाथ से। 

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि यह मीटिंग लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की समीक्षा भी हो जाएगी। पार्टी और सरकार के बीच कितना तालमेल है और चुनाव में किसकी क्या भूमिका हो सकती है, के अलावा प्रत्याशी चयन पर भी बात हो सकती है। 

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दिल्ली में 7 फरवरी को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे।  इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, सदस्यों के सुझाव, समस्याओं और रणनीति पर विचार किया जाएगा। पदाधिकारियों की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया भी शामिल होंगे।

उसके बाद 9 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ से साथ मीटिंग होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे दिल्ली में होगी। उससे पहले 8 फरवरी को राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। वे यहां किसान आभार रैली में शामिल होंगे। इसे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का शंखनाद माना जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!