BIG NEWS: फर्जी जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस का बड़ा धमाका आज फुस्स हो गया। कांग्रेस सूत्रों ने पहले दावा किया था कि 2 दर्जन जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं, आज बताया कि 11 जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन यह भी विवादित हो गया। भाजपा ने दावा किया कि उनके 5 जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। इधर कांग्रेस ने जारी लिस्ट में एक फर्जी नाम भी शामिल कर लिया। 

ये है कांग्रेस की लिस्ट 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि जिन जिला पंचायत अध्यक्षों ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनमें छिंदवाड़ा की श्रीमती कांता ठाकुर, रतलाम के प्रमेश मैड़ा, कटनी की श्रीमती ममता पटेल, पन्ना के रविराज यादव, भोपाल के मनमोहन नागर, ग्वालियर की श्रीमती मनीषा यादव, नरसिंहपुर के संदीप पटेल, गुना की अर्चना चौहान और शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता शामिल हैं।

इनमें फर्जी कौन है, असली कौन है


इस लिस्ट में शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम श्रीमती कविता लिखा है। यह फर्जी नाम है। मध्यप्रदेश में 'शिवपुरी' नाम से सिर्फ एक ही जिला है जो ग्वालियर संभाग में आता है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव है, जो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव की पत्नी हैं एवं मायके से ही कांग्रेसी हैं। उनके पति के अलावा उनके बेटे रामवीर सिंह यादव और उनका पूरा कुटुंब दशकों से कांग्रेसी है। पहले स्व. माधवराव सिंधिया इस परिवार को काफी मान दिया करते थे, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस परिवार को अपना परिवार बताते हैं। दूसरी बड़ी बात यह कि कविता नाम की कोई महिला शिवपुरी जिले में जनपद पंचायत अध्यक्ष भी नहीं है। सवाल यह है कि यह 'कविता' कौन है, जो फर्जी शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर आई और कांग्रेस में शामिल हो गई। 

भाजपा ने कहा आधी से ज्यादा लिस्ट ही फर्जी है

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आधी से ज्यादा लिस्ट ही फर्जी है। पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, छिंदवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मीणा, कटनी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल एवं ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव ने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है। वो तो सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आमंत्रण पर आए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ना तो उन्हे आमंत्रित किया और ना ही वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !