AMIT SHAH ने फिर अलापा 'राग जवाहर' | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर वही पुराना 'जवाहर लाल नेहरू' ( Jawahar Lal Nehru ) राग अलापना शुरू कर दिया है। लोग सत्ता में बैठे लोगों से उम्मीद नहीं करते कि वो पुरानी सरकारों को दोष देते फिरें, परंतु अमित शाह शायद यह समझ नहीं पा रहे हैं। जम्मू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कश्मीर की समस्या के लिए गांधी परिवार को फिर जिम्मेदार ठहराया। लोग जानना चाहते थे कि नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) सरकार के पास उनके लिए क्या है। 

अमित शाह ने नेहरू को PoK के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सेना पीओके को जीतने जा रही थी तो उन्हें नेहरू ने रोक दिया था। शाह ने कहा, 'जब हमारी सेना पीओके पर फतह करने जा रही थी तो उन्हें रोकने वाले कौन थे? यह जवाहरलाल नेहरू थे। उन्होंने सेना को रोक दिया था।

'CONGRESS, NC और PDP परिवारवादी पार्टियां

अमित शाह ने कहा कांग्रेस, एनसी और पीडीपी परिवारवादी पार्टियां हैं। ये जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम नहीं करती हैं, बल्कि अपने परिवार के विकास के लिए काम करती हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना मोदी जी की किसान कल्याण के प्रति कटिबद्धता और समर्पण का प्रतीक है। इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 75 हज़ार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में जाएंगे। यह किसानों को लाभ देने वाली अबतक की सबसे बड़ी योजना है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !