भाजपा नेता की भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला | UJJAIN MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। मध्यप्रदेश में हो रहीं हत्याओं में अब बीजेपी कनेक्शन तलाशा जा रहा है। उज्जैन जिले के नागदा में हुई एक महिला की हत्या में भी बीजेपी कनेक्शन मिला है। मृत महिला भाजपा नेता, ग्रामीण मंडल महामंत्री एवं पूर्व सरपंच की भाभी है। हत्यारों ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। 

पुलिस के मुताबिक भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री व पूर्व सरपंच लालसिंह आंजना की भाभी सीताबाई पति भूरालाल (57) शुक्रवार शाम अपने खेत पर काम कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और महिला पर हथियारों से हमला कर लूटा। इसी संघर्ष में उस कुल्हाड़ी से काट डाला। रात तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे वहां सीताबाई खून में लथपथ मिली। 

महिला के साथ हुई वारदात की जानकारी रात 9 बजे लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। महिला के शरीर पर उसके आभूषण नहीं थे। मौके पर पुलिस को महिला के गले पर कुल्हाड़ी के निशान मिले व उसका कान कटा हुआ था। बताया जा रहा है, उक्त कार्य कंजरों का हो सकता है जो लूट की वारदात करते हैं और लूटने के बाद पीड़ित की हत्या कर देते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!