RAJGARH: क्लास रूम में बंद करके छात्रा का रेप, गैंगरेप की तैयारी थी | MP NEWS

Updesh Awasthee
राजगढ़। पुलिस द्वारा वेलफेयर कान्वेंट स्कूल के क्लास रूम में एक नाबालिग छात्रा के बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि 1 युवक ने स्कूल के 2 टीचर्स के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा को क्लास रूम में बंद किया और फिर उसके साथ रेप किया। युवक के बाद टीचर्स भी दुष्कर्म करने वाले थे कि तभी गांव वाले आ गए। 

जानकारी के अनुसार घटना जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम संडावता की है। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली नाबालिग छात्रा सोमवार शाम को अपने भाई छोटे भाई को साइकिल से लेने जा रही थी। रास्ते में उसे अंजुम नाम के युवक ने रोक लिया जबरन वेलफेयर कान्वेंट स्कूल में ले गया। जहां स्कूल के शिक्षक लखन कुशवाह एवं श्याम प्रजापति की मदद से छात्रा को एक क्लास में बंद कर दिया। 

छात्रा को क्लास में बंद करने के बाद अंजुम ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अंजुम के दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद क्लास से बाहर आते ही शिक्षक लखन कुशवाह वहां पहुंच गया। शिक्षक ने जैसे ही दुष्कर्म की कोशिश की छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया। छात्रा की आवाज सुन स्कूल में ग्रामीण पहुंच गए और छात्रा को क्लास से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीण तीनों आरोपियों को स्कूल से बाहर लेकर आ गए और जमकर पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!