मेरे खिलाफ साजिश हो रही है, कोई अफवाहें फैला रहा है: अजय सिंह | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह वापस लौट आए हैं। सीएम कमलनाथ ने दिल्ली में ही स्पष्ट कर दिया था कि लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बदला नहीं जाएगा। अब अजय सिंह ने कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। कोई उनके बारे में अफवाहें उड़ा रहा है। 

चुरहट से चुनाव हार चुके पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि ये किसी की बदमाशी है और इसका पता लगाना पड़ेगा। बता दें PCC चीफ को लेकर सोशल मीडिया पर अजय सिंह का नाम चल रहा था। इसके बाद प्रदेश भर की मीडिया में यह खबर नजर आई। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों ने भी इस बात की पुष्टि की कि अजय सिंह अगले प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अजय सिंह को बधाईयां दी जा रहीं थीं। यह सारा सिलसिला 2 दिन तक चलता रहा। 

अजय सिंह ने कहा है की जो भी मेरे साथ घटनाएं घट रही है सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है कभी गृहमंत्री बना दिया जाता है और कभी प्रदेश अध्यक्ष, इसकी घोर निंदा करता हू और इसकी जांच होना चाहिए जो व्यक्ति ये घृणित कार्य कर रहा है। मै जनता से जुडा व्यक्ति हू और जनता का सेवक हू। तथा कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं पार्टी जो भी जबावदारी देगी उसका पूर्णतः निर्वाहन करुगा।

सीएम कमलनाथ मध्यप्रदेश भवन का शिलान्यास करने दिल्ली गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी दिल्ली में थे, फिर खबर आई कि अजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है। पुष्टि हुई कि अजय सिंह दिल्ली में हैं। 2 दिन तक यह खबर लगातार चलती रही कि अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इस बीच अजय सिंह ने भी इस खबर का खंडन नहीं किया। सोमवार को इसका पटाक्षेप हुआ और अब अजय सिंह का बयान आया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!