धार्मिक अनुष्ठानों के अनुदान देगी सरकार: मंत्री पीसी शर्मा | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने ऐलान किया है कि प्रदेश में आमजन हितार्थ होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को सरकारी अनुदान का प्रावधान किया जाएगा। श्री शर्मा आज ब्राह्मण समाज के विधायकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार संस्कृत विद्यालय खोले जायेंगें। 

सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तेंदूखेड़ा विधायक श्री संजय शर्मा और मैहर विधायक श्री नारायण त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सामाजिक एकता एवं सद्भाव के लिये ब्राह्मण समाज के योगदान को रेखांकित किया। समारोह में महापौर श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।

शिवराज सरकार ने नाराज क्यों थे ब्राह्मण
शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश के सभी मंदिरों को सरकार के कब्जे में ले लिया है। मंदिरों के पंडितों का संगठन इसके खिलाफ था। उनका कहना है कि मंदिरों का संचालन मंदिर समितियां करतीं हैं। हर छोटी बड़ी जरूरत के लिए कलेक्टर के सामने नहीं जा सकते। मंदिरों का सरकारीकरण हो जाने से उसमें राजनीति शामिल हो जाएगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !