समाजवादी पार्टी: GAURI SINGH को हटाया, पूरी इकाई भंग | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। एक कहवात है: सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम लट्ठा' मध्यप्रदेश की समाजवादी पार्टी पर यह फिट बैठती है। विधानसभा चुनाव में सपा केवल 1 सीट हासिल कर पाई वो भी प्रत्याशी ने अपनी दम पर जीती और संगठन में कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी हो रही है। हालात यह हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मध्य प्रदेश इकाई को भंग करना पड़ा। अध्यक्ष गौरी सिंह यादव को हटा दिया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किए जाने के संकेत हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा को इस बार एक ही सीट मिली है। चुनाव में अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के पहले सपा प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने की कवायद में जुट गई है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

प्रदेश सपा के अध्यक्ष रहे गौरी सिंह यादव ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय की सूचना मिल गई है। करीब 22 साल से प्रदेश में सपा की कमान संभाल रहे गौरी सिंह को चौथी बार अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अब जो भी नई जवाबदारी देंगे, उसे स्वीकार करूंगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!