CHHATARPUR: किसान ने बच्चों को जहर खिलाया और खुद फांसी पर झूल गया | MP NEWS

छतरपुर समाचार। जिले के ग्राम थुराठी में एक किसान ने पहले अपने दो बच्चों को जहर खिलाया फिर खुद फंदे पर झूल गया। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय लगा जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। किसान की पत्नी ने एक माह पहले घर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। 

लवकुशनगर थाने के ग्राम थुराठी का है। अहिरवार मुहल्ला निवासी बलराम अहिरवार के घर में उसकी और दो बच्चों (8 वर्षीय इंद्रजीत 6 वर्षीय बेटी नीलम) शव आसपास घर पर पड़ी मिलीं हैं। बलराम का शव घर के अंदर फांसी पर लटका था और दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसान ने पहले दोनों बच्चों को जहरीला खिलाकर सुला दिया। इसके बाद खुद बलराम ने फांसी लगा ली। 

घटना का पता सुबह उस समय लगा जब पड़ौसियों ने बलराम को सुबह देर तक घर के बाहर नहीं देखा। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे और दकवाजा खटखटाया। जब कोई हलचल नहीं हई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बलराम फांसी पर लटका था और बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे। 

कारण अज्ञात
पुलिस के अमुसार अभी ऐसा लग रहा है कि मानसिक तनाव के चलते किसान ने ये कदम उठाया है। उसकी पत्नी ने एक महीने पहले आत्महत्या की थी। तभी से वो परेशान था। पुलिस किसी अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में कर्ज के चलते आत्महत्या जैसी बात सामने नहीं आई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !