कांग्रेस प्रत्याशी के साले को पब्लिक ने पीटा, VIDEO वायरल | MP NEWS

अशोकनगर। शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई हो रही है वो मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेन्द्र सिंह यादव का साला है। 

प्रत्याशी ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भोपाल समाचार से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है कि यह घटना उनकी पत्नी के भाई कृष्ण पाल यादव के साथ हुई है। जो अशोकनगर में रहता है। घटना शनिवार सुबह की ही है। चुनाव के कारण उसने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी। 

ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हमलावरों को पहचान लिया गया है। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगी है। माफी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है। 

ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि उसने ऐसी कोई हरकत की है तो उसे जूतों से मारना चाहिए था। उसका जुलूस निकालते, परंतु ऐसा नहीं है। यह हमारे खिलाफ एक षडयंत्र है। जिन लोगों को बहकाया गया था, वो माफी मांग रहे हैं। ब्रजेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि आज तक ना तो किसी महिला ने कृष्णपाल की कोई शिकायत की है और ना ही हमला करने वालों में महिलाएं शामिल थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!