SATNA: कार से टक्कर मारकर स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश | MP NEWS

Updesh Awasthee
सतना। स्ट्रांग रूम में मशीनों की सुरक्षा खतरे में है। संडे को आधीरात के समय स्ट्रांग रूम में कार स्कॉर्पियो कार ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे में टक्कर मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। बाद में सुरक्षागार्डों ने कार में सवार 2 युवकों को हिरासत में ले लिया, शेष 4 फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार पर कांग्रेस का स्टीकर लगा हुआ था। स्ट्रांग रूम को लेकर सतना में यह दूसरा विवाद है। 

प्रदेश में 11 दिसंबर को मतगणना है। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सतना कोतवाली टीआई विद्याधर पांडेय ने बताया कि रविवार देर रात काली स्कॉर्पियो से छह युवक स्ट्रांग रूम के मुख्यगेट पर पहुंचे। वह गाड़ी से गेट को टक्कर मारने लगे। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। 

दो युवकों को किया गया गिरफ्तार
सुरक्षाकर्मियों को देखकर चार युवक मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने दोनों युवक तुरंत मतगणना की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि युवक नशे थे। टीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम प्रमोद और रुद्र है। जबकि शैलेष, सानू, प्रिंस और सत्यव्रत नाम के चार युवक मौके से भाग निकले।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!