संबित पात्रा: अमित शाह पहचानते तक नहीं, नाम भी याद नहीं | NATIOAL NEWS

नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर वीर योद्धा की तरह यहां वहां धारदार जुबान से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को नेताओ को घायल करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के जिंदगी का शायद यह सबसे काला दिन है, जबकि यह सार्वजनिक हो गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उनका नाम तक याद नहीं है। उन्होंने संबित पात्रा को 2 बार संदीप कहकर संबोधित किया। 

अमित शाह टीवी पत्रकार मौसमी सिंह से बात कर रहे थे। संबित पात्रा उनके साथ ही मौजूद थे। इसी दौरान अमित शाह ने 2 बार पात्रा को संदीप कहकर पुकारा। बस इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा छोड़ सारी दुनिया पर तंज कसने वाले संबित पात्रा अब ट्रोल हो रहे हैं। हालात यह है कि पात्रा को अब तक इसके लिए कोई कुतर्क तक नहीं सूझा है। उनका ट्वीटर अकाउंट भी चुप है। 

कौन है संबित पात्रा, भाजपा में कैसे आए
जानकारी के मुताबिक संबित पात्रा का जन्म 13 दिसंबर 1974 को हुआ था। वो इस समय 44 साल के हैं। संबित पात्रा पहले डॉक्टर थे। वो एमएस सर्जन थे और हिन्दू राव हॉस्पिटल में डॉक्टर थे। हालांकि बाद में उन्होंने एक एनजीओ शुरू कर दी। इसी एनजीओ की मदद से उनकी पहचान भाजपा नेताओं से हो गयी और संबित भाजपा में आ गये। संबित पात्रा इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर विराजमान हैं। अपनी वाकपटुता और आक्रामक शैली की वजह से वो भाजपा के चुनिंदा औपचारिक प्रवक्ताओं में एक हैं। इतना ही नहीं संबित के पास एक और बड़ा पद है। वो ओएनजीसी बोर्ड के स्वतंत्र डॉयरेक्टर हैं। उनको भाजपा सरकार में यह बड़ा पद 28 अक्टूबर साल 2017 में दिया गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!