राज्यपाल ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने श्री कमलनाथ को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र दिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य श्री विवेक तन्खा, श्री सुरेश पचौरी, श्री दीपक बावरिया, श्री अजय सिंह (राहुल भैया), श्री अरूण यादव, श्री राम निवास रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिये फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। लोकसभा निर्वाचन के लिये 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जायेगा। फोटो मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन दिनांक 26 दिसम्बर] 2018 से ही 25 जनवरी 2019 तक दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे ।

दावे और आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2019 निर्धारित है। डाटाबेस अपडेशन, फोटोग्राफ, कंट्रोल टेबल अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण 18 फरवरी 2019 तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!