KHARGONE: नर्मदा किनारे लड़के ने लड़की की मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया और दोनों कूद गए | MP NEWS

खरगोन। एबी रोड स्थित खलटांका व खलघाट के बीच बने पुल पर भाई-बहन (मामा-बुआ के लड़का-लड़की) ने नर्मदा में छलांग लगा दी। कूदने के पहले बाजार से मंगलसूत्र व सिंदूर खरीदा। लड़के ने लड़की की मांग भरकर मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद हाथ बांधकर कूद गए। घटना शुक्रवार को शाम 7 बजे की है। पुलिस और गोताखोर रविवार को भी दोनों को तलाशने में जुटे हैं। अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की जांच में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दिन में दोनों ने खलघाट में बाजार से सामान खरीदा। इसके बाद नर्मदा पुल पहुंचे। यहां कुछ देर रुके। इसके बाद हाथ बांधे और कूद गए। सूचना के बाद पुलिस व होमगार्ड के खोताखोरों ने सर्चिंग शुरू कर दी लेकिन दोनों नहीं मिले। पुल के पास एक बैग मिला है। बैग में मिले कागजात के आधार पर दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के अनुसार लड़की खरगोन से 15 किमी तक के गांव व लड़का सेंधवा क्षेत्र का है। दोनों इंदौर में रहकर काम करते थे।

गोताखोर बोले- नर्मदा पुल पर हो सुरक्षा व्यवस्था : 
एक सप्ताह पहले भी खरगोन की लड़की और धामनोद के लड़के ने प्रेम-प्रसंग के चलते नर्मदा में कूदे थे। गोताखोंरों ने समय रहते दोनों को बचा लिया था। नाव के सहारे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए थे। गोताखोरों ने बताया महीने में तीन से चार लोग नर्मदा में कूद जाते हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था होना चाहिए, ताकि यहां से कूदकर आत्महत्या की घटनाएं रोकी जा सके।

खरगोन से होमगार्ड सहित स्थानीय गोताखोरों की मदद से नर्मदा के 2 किमी क्षेत्र में शनिवार को सुबह से शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार को भी तलाश जारी है। मामला प्रेम प्रसंग का है 
योगेशसिंह तोमर, टीआई बलकवाड़ा
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!