KAMAL NATH की पत्नी हैं 4 बंगलों की मालकिन, कीमत 173 करोड़ | MP NEWS

भोपाल। 9 बार से सांसद कमल नाथ मप्र के 18वें और कांग्रेस के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार देर रात कमल नाथ के नाम की घोषणा हुई। वे सोमवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एफिडेविट में कमलनाथ के पास कुल 206 करोड़ की प्रॉपर्टी बताई गई है। इस प्रॉपर्टी में कई रोचक आंकड़े भी हैं।

- कमलनाथ के पास अंबेसडर और सफारी दो गाड़ी है।
- इन्होंने 4 करोड़ 60 लाख रु. पत्नी अल्का नाथ ( ALKA NATH ) को एडवांस के तौर पर दिया है जबकि बेटे बकुल नाथ को 70 लाख रु. दे रखा है।
- इनके पास 2 करोड़ रु. से ज्यादा के LIC और इश्योरेंस (Insurance ) हैं।
- 2014 के एफिडेविट के मुताबिक, इनके पास 5 लाख रु. कैश है, जबकि 3 करोड़ रु. से ज्याद अलग-अलग बैंकों में जमा कर रखे हैं।
- पति-पत्नी के पास कुल 4 घर हैं। 3 दिल्ली और एक छिंदवाड़ा में। दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ( Friends Colony ) में स्थित बंगले की कीमत 124 करोड़ रु. से ज्यादा है। जबकि अन्य तीन घर की कीमत 32 करोड़, एक करोड़ और 14 करोड़ रु. है।

GANDHI परिवार की 3 पीढ़ियों के साथ


9 बार से छिंदवाड़ा के सांसद कमलनाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कहा जाता था। वे उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया। वे पहली बार नरसिम्हा राव सरकार में 1991 में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। वे कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय उद्योग मंत्री, परिवहन व सड़क निर्माण मंत्री, शहरी विकास, संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। मनमोहन सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री भी रहे।

एक दोस्ती ने जिंदगी बदल दी / One friendship changed the life


- कमल नाथ का जन्म 18 नवंबर, 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पिता का नाम महेंद्र नाथ और मां लीला नाथ था।
- उन्होंने देहरादून के 'दून स्कूल' से स्कूलिंग के बाद कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की।
- संजय गांधी से उनकी दोस्ती 'दून स्कूल' में ही हुई थी।
- 27 जनवरी, 1973 को अलका नाथ से उनकी शादी हुई। उनके दो बेटे हैं नकुल नाथ और बकुल नाथ।
- 34 साल की उम्र में कमल नाथ मप्र के छिंदवाड़ा से जीत कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। 
- इलेक्शन कैंपेन के लिए हेलिकॉप्टर और सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने वाले कमल नाथ शुरुआती नेताओं में से एक हैं।
(नोटः आंकड़ों का सोर्स 2014 के एफिडेविट के अनुसार...)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !