गृहमंत्री के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, SC-ST एक्ट दर्ज | MP ELECTION

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के समर्थकों ने प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई लगा दी। इसके बाद हंगामा हो गया। करीब 200 ग्रामीणों ने एकराय होकर थाना घेर लिया। अंतत: पुलिस को 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करना पड़ा। 

घटना सागर जिले की विधानसभा सीट खुरई की है। यहां बांदरी थाना क्षेत्र के ढाबरी गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता पूरनलाल ठाकुर, लक्ष्मीकांत मुढोतिया और जानू यादव गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनका विवाद कांग्रेस कार्यकर्ता कल्लू आदिवासी और सरयू रैकवार से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्लू और सरयू की पिटाई कर दी।

भाजपा नेताओं द्वारा मारपीट के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर करीब 200 ग्रामीणां ने बांदरी थाने को घेर लिया। बताते हैं कि यहां करीब 1 घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। अंतत: पुलिस को आरोपी भाजपा नेता पूरनलाल ठाकुर, लक्ष्मीकांत मुढोतिया और जानू यादव के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!