SATNA: 28 नवंबर को भाजपा निर्वस्त्र करके भेजना है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विवादित बयान दिया है। सतना के मैहर के दशहरा मैदान में ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली थी। यहां भाजपा पर वार करते हुए सिंधिया ने कहा 28 नवंबर को भाजपा निर्वस्त्र करके भेजना है। 

दरअसल, प्रदेश में 28 नवम्बर को ही मतदान होना है और वो इसी संदर्भ में बोल रहे थे। 20 मिनट के भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी को खूब खरी-खोटी सुनाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह जी कहते हैं 15 साल...बेमिसाल। आज किसान को दाम नहीं। गरीब को खाना नहीं, नौजवान को काम नहीं, महिला को सुरक्षा नहीं और शिवराज सिंह को चिंता नहीं। 15 साल बेमिसाल नहीं, 15 साल में इन्होंने मध्य प्रदेश को बेहाल करके छोड़ दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यहां स्मार्ट सिटी की घोषणा कर दी। मुंगावली में चुनाव में स्मार्ट सिटी की घोषणा कर दी। यहां कहा था कि मैहर को जिला बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। जो राम मंदिर के साथ किया है, वही मैहर माता के यहां भी कर दिया, भाजपा को इसका श्राप लगेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!